Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में पूजा करने गए भगत की हत्या, शव झाड़ियों में पड़ा मिला

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड मनिमोहडर गांव में पूजा करने गए भगत जागेश्वर राय उर्फ कुरचू भगत की हत्या कर दी गई. वह पूजा करने के लिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरगद पेड़ के नीचे कपासी थान गए हुए थे. संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूजा करने के दौरान बदमाश आए उन्हें खींच कर झाड़ियों में ले गए और हत्या कर दी. जागेश्वर राय सुबह करीब 10 बजे घर से कपासी थान में पूजा करने की बात कहकर निकले थे. 11 बजे तक जब वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और खोजते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे. वहां देखा कि पूजन सामग्री बिखरी पड़ी है और पानी की बाल्टी सड़क की दूसरी ओर पड़ी थी. खोजबीन करने पर जागेश्वर राय का शव झाड़ियों में पड़ा मिला. यह देख परिजनों की चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा. परिजनों ने बताया कि उनलोगों का पड़ोसी गोतिया से विवाद चल रहा था. वे लोग अक्सर जान मारने की धमकी दे रहे थे. इस संबंध में जागेश्वर राय की पत्नी ने गावां थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी. बताया गया कि चार-पांच दिन बाद पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया था. जागेश्वर राय स्थानीय भगवती मंदिर के भगत थे. उन पर भूत-प्रेत का आरोप लगाकर पिछले एक वर्ष से मंदिर में प्रवेश पर कुछ लोगों ने रोक लगा दी थी. इस बीच पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-robbery-of-rs-50000-from-a-woman-in-broad-daylight-in-pathargama-market/">गोड्डा

: पथरगामा बाजार में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की लूट 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही