Search

 
 
 

गिरिडीह : गरीबों के मसीहा थे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर- मंत्री सुदिव्य कुमार

 
गिरिडीह धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती Giridih : गिरिडीह में शुक्रवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे. वे कमजोर, शोषित व पीड़ितों की आवाज थे. उन्हें आनेवाली पीढियां भी हमेशा याद रखेंगी. समारोह में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा भी शामिल हुए. उन्होंने जननायक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह पिछड़ों की आवाज थे. श्रद्धांजलि देने वालों में झामुमो के संयोजक प्रमुख संजय सिंह, शाहनवाज अंसारी, प्रणव वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, नन्दलाल शर्मा,  रमाशंकर शर्मा, राजद नेता नाथेश्वर ठाकुर, भोला ठाकुर, भानु शर्मा, धर्मेंद्र यादव, मंटू यादव, गणेश ठाकुर, मोहनलाल शर्मा आदि शामिल थे.

झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग

इस अवसर पर झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग को लेकर नगर विकास मंत्री व डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड में नाई समाज की स्थिति बहुत ही चिंतनीय है. नाई समाज जन्म से लेकर मरण तक के अनुष्ठानों का हिस्सा बनता है. नाई समाज का जुडाव सभी से है. लेकिन आज नाई समाज के परम्परागत काम को उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण दूसरे वर्ग से चुनौती मिल रही है. उचित मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है. झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन कर नाई समाज के उत्थान की पहल की जाए. जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच भोजन के पैकेट का वितरण किया. मौके पर गणेश ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, अनिल शर्मा, सुखदेव ठाकुर, मुंशी ठाकुर, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा, बास्की ठाकुर, सुरेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, बंधन ठाकुर, दशरथ ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-should-tell-what-deal-was-done-to-take-umashankar-akela-back-into-the-party-pratul/">कांग्रेस

बताए उमाशंकर अकेला को वापस पार्टी में लेने के लिए क्या डील हुई : प्रतुल
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही