Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां थाना मोड़ में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

 
Ganwa (Giridih) : गावां थाना मोड़ में सोमवार को पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गयी. वाहन चालकों को चेतावनी दी गयी कि अगली बार बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान काटा जायेगा. पुलिस ने वाहनों के कागजात व डिक्की की भी जांच की. मौके पर एएसआई संजीव पाल, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, उमंग फाउंडेशन के सचिव पिंटू शर्मा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे.

बिना हेलमेट और तेज रफ्तार में वाहन चलाने की मिल रही थी शिकायत

एएसआई संजीव पाल ने कहा कि इस समय मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधी व ग्रामीण अक्सर शिकायत कर रहे थे कि परीक्षा देने जा रहे नाबालिक छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं.  इससे अक्सर बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी रहती है. इसी को लेकर जांच अभियान चलाया गया. यह आगे भी जारी रहेगा. अभिभावकों को बच्चों को बाइक से परीक्षा केंद्र भेजने के प्रति सावधान व सतर्क रहने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही