Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी के गांधी मोड़ के समीप बाइक से टकराई साइकिल, दो लोग घायल

Advertisement
Advertisement
दोनों घायल रेफर किए गए गिरिडीह सदर अस्पताल
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना के समीप गाँधी मोड़ पर 1 जुलाई शनिवार की दोपहर बाईक व साईकिल में टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए. घायल बासदेव साव उर्फ़ बासो साव तिसरी, जबकि रमनी टुडू मनसाडीह की नीमा गांव निवासी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि नीमा निवासी सुनिल मुर्मू बाईक से अपनी मां रमनी टुडू के साथ धान का बीज लेने तिसरी आया था. इसी क्रम में गांधी मोड़ के पास सामने से आ रहे साईकिल सवार से टक्कर हो गई. जिसमें साइकल सवार बासदेव साव और बाईक पर सवार रमनी टुडू घायल हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685393&action=edit">यह

भी पढ़ें: पीरटांड़ : पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएचसी में हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही