Search

 
 
 

गिरिडीह : बांस से टकराई बाइक, महिला की मौत

 
Giridih : बेंगाबाद-गिरिडीह मार्ग में गुरुवार 18 मई को नवडीहा बारोटांड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार नवडीहा निवासी सुनील वर्मा अपनी पत्नी के साथ बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बच्ची के इलाज के लिए जा रहे थे. नवडीहा बारोटांड़ के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे बांस तोड़ रहा था. इसी दौरान एक बांस टूटकर सड़क की तरफ चला गया और सुनील वर्मा की बाइक से बांस की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद सुनील वर्मा की पत्नी देवंती देवी (30) बाइक से सड़क पर गिर गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस को हादसे की सूचना के बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. सदर अस्पताल में सुनील ने बताया कि 15 दिनों पूर्व ससुर की मौत के बाद श्राद्धकर्म में शामिल होने सूरत से नवडीहा आए थे. बताया कि 4 दिनों बाद ही सूरत वापस लौटना था, इसी बीच का हादसा हो गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640426&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनवार : पारोडीह पत्थर खदान में हाइवा व पोकलेन पर गिरा बोल्डर, पोकलेन ड्राइवर ज़िदा जला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही