Search

 
 
 

गिरिडीह : बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

 

बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर कर्मजोरा मोड़ के समीप हादसा

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद-मधुपुर एनएच 114 ए पर कर्मजोरा मोड़ के समीप 14 सितंबर को बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घायलों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद निवासी मंजू मरांडी और जोगीडीह निवासी संजीत सोरेन शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बेंगाबाद की तरफ से जा रहा था. इसी दौरान कर्मजोरा मोड़ के पास अचानक साइकिल सवार सामने आ गया और दोनों में भिड़ंत हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजवाया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumris-new-co-shashi-bhushan-verma-takes-charge/">गिरिडीह

: डुमरी के नए सीओ शशि भूषण वर्मा ने पदभार संभाला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही