Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली पोल से टकराई बाइक, खंडोली से लौट रहे दो युवकों की मौत

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

 

मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी आनंद कुमार (पिता सुधीर राम) और विकास राम (पिता स्व. राजू राम) के रूप में हुई है. बताया गया है कि दोनों युवक दोस्तों के साथ खंडोली नहाने गए थे.

 

वापसी के दौरान खंडोली मोड़ पर वे हादसे के शिकार हो गये. उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी.

 

घटना की सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे. घटना के बाद शीतलपुर में मातम पसरा है.

 

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही