Search

 
 
 

गिरिडीह : पैदल जा रहे राहगीरों को बाइक ने मारी ठोकर, 5 जख्मी, 4 रेफर

 
Gawan (Giridih) : गावां-पटना मार्ग पर पुल के समीप मंगलवार को बाइक सवार किशोर ने पैदल जा रहे राहगीरों को ठोकर मार दी. ठोकर मारने के बाद बाइक भी पलट गई. दुर्घटना में बाइक सवार किशोर समेत 5 लोग जख्मी हो गए. इनमें चार राहगीर शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गावां सीएचसी ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार किशोर व तीन राहगीरों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया गया कि बसांटांड़ निवासी मो. फियाज, मो. मिनाझ), मो. महबूब, मो. इलियास पटना में एक पार्टी में भाग लेने पैदल ही जा रहे थे. इसी बीच पुल के पास गावां निवासी बाइक सवार किशोर ने सामने से आकर उन्हें ठोकर मार दी. सभी लोग पुल पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई. यह भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/special-branch-alerted-the-sp-of-the-district/">भारत

बंद को लेकर स्पेशल ब्रांच ने जिले के एसपी को किया अलर्ट, कहा प्रतिष्ठान, रेल व बस सेवा को जबरन बंद कर सकते हैं समर्थक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही