Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : टैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र पलमा में रविवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान 26 वर्षीय देवीलाल किस्कू पिता मोहन किस्कू के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर हरलाडीह ओपी प्रभारी अजय सोय ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक देवीलाल किस्कू और संदीप किस्कू अपने घर से समान खरीदने के लिए जा रहे थे. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से देवीलाल की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे साथी संदीप कस्कू को कोई चोट नही लगी है. ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने हरलाडीह ओपी में मामला दर्ज करवाया है. बता दें कि पीरटांड़ में कम उम्र के नौसिखिये लड़के भी काफी तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाते हैं. इस प्रकार की घटना इसके पूर्व भी बालू लदे ट्रैक्टर से हो चुकी है. यह">https://lagatar.in/giridih-responsibility-of-kovid-wards-of-blocks-on-bdo-dc/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीडीओ पर प्रखंडों के कोविड वार्डों की ज़िम्मेवारी : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही