Search

 
 
 

गिरिडीह : मुधबन के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

 
Dumari (Giridih) : मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो के समीप टर्निंग पर शुक्रवार को एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान शैलेंद्र मंडल के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र मंडल सुबह में अपनी बाइक से तगादा करने पीरटांड़ गया हुआ था. लौटने के क्रम में टर्निंग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे 108 एंबुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डुमरी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. शैलेंद्र मंडल किताब दुकान चलाकर परिवार का भर पोषण करता था. उसके घर में माता-पिता, पत्नी व तीन बच्चे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की खबर पाकर भाजपा के डुमरी विधानसभा प्रभारी प्रदीप साहू, पूर्व प्रमुख भोला साव, पंसस रिंकी जायसवाल, आजसू की यशोदा देवी सहित अन्य लोग अस्पताल पहूंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही