Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 
Giridih : ताराटांड़ थाना अंतर्गत गुटबरिया गांव के पास बुधवार 28 जून की सुबह ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ताराटांड़ बाजार में फल की दुकान लगाने वाले मथुरा साहू बुधवार की सुबह बेटे शिवम साहू के साथ गिरिडीह मंडी फल खरीदी के लिए बाइक से आ रहे थे. तभी गुटबरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाइक चला रहे शिवम के पिता मथुरा को हल्की चोटें आई हैं. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को ज़ब्त कर थाना ले गई है. इधर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/giridih-lions-club-of-elite-planted-saplings/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ एलिट ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही