Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ऑटो की टक्कर में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व तीन बच्चे घायल

Giridih : डुमरी थाना क्षेत्र के सेवाटांड में गुरुवार 4 मई को मैक्सिमो ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार शाहजाद अंसारी की मौत हो गई. जबकि बाइक में उसके साथ बैठी उसकी पत्नी समेत तीन बच्चें गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद बड़ी तादाद में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. महिला और उसके बच्चों को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. मृतक सूईयाडीह का रहने वाला था. मौके पर पहुंची डुमरी थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शाहजाद अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ एक ही बाइक से अपने ससुराल लक्ष्मणटुंडा से सूईयाडीह स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान सेवाटांड में तेलखारा इलाके से आ रहे एक मैक्सिमों ऑटो से मृतक के बाइक की टक्कर हो गयी. ऑटो और घटनास्थल में एक चहारदीवारी के बीच मृतक की बाइक दब गयी. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी समेत तीनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. यह">https://lagatar.in/sariya-the-mla-laid-the-foundation-stone-of-3-50-crore-schemes/">यह

भी पढ़ें : सरिया : 3.50 करोड़ की योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही