Search

गिरिडीह : बाइक सवार एसएसबी जवान की ट्रक से कुचल कर मौत

चतरा के चिरीडिरी निवासी कुमार राणा प्रताप के रूप में हुई पहचान
Giridih : चतरो - जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र जलखरियोडीह के पास हुए सड़क हादसे में जमुई में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान की मौत हो गई. घटना की सूचना पर देवरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. मृत जवान के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान चतरा जिला के चिरीडिरी गांव निवासी कुमार राणा प्रताप के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राणा प्रताप अपने हीरो पैशन बाइक से जा रहे थे. इसी दरम्यान चतरो - जमुआ मुख्य मार्ग पर जलखरियोडीह के पास सीमेंट लदा ट्रक संख्या JH09AP - 3570 बाइक सवार जवान को कुचलते हुए निकल गया. इस घटना में जवान राणा प्रताप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बीच सड़क पर जवान की मौत की घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क में आवागमन भी बाधित हो गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. देवरी पुलिस ने घटना की सूचना मृतक जवान के परिजनों को दे दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676788&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सिविल सर्जन ने डुमरी रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp