Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

 

कॉलेज मोड़ ओवरब्रिज के नीचे हादसा, लोगों ने चालक को धुना, सड़क जाम

Giridih : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह कॉलेज मोड़ के समीप ओवरब्रिज के नीचे 25 अगस्त शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर सवार महिला कंचन देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति व उसका बच्चा घायल हो गए. दोनों को मामूली चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. ट्रक का शिशा भी तोड़ दिया. पुलिस ने पिटाई से घायल ट्रक चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए. लोग मुआवजा की मांग पर अड़े हुए हैं. जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teenager-beaten-to-death-with-sticks-in-chandankiyari-accused-arrested/">बोकारो

: चंदनकियारी में लाठी से पीटकर किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही