Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुवाडीह के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के राखजोर गांव निवासी चंद्रकिशोर मंडल के पुत्र सुखसागर मंडल के रूप में हुई है. मृतक कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. अपने पैतृक गांव राखजोर से ड्यूटी करने मरकच्चो बाइक से जा रहे थे. चपुवाडीह के पास तेज रफ्तार ट्रक से बाइक को ठोकर लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. हादसे की जानकारी पाकर चपुवाडीह पंचायत के मुखिया मो. शमीम घटनास्थल पर पहुंचे और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को जानकारी दी. सूचना पाते ही वे सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की तलाशी लेने पर पहचान के तौर पर आधार कार्ड बरामद हुआ. आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई. घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन राखजोर गांव से बेंगाबाद थाना पहुंचे. पुलिस फरार ट्रक की तलाश कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335598&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीरटांड़ के जंगलों में घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही