Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बिना हेलमेट की बाइक राइडिंग सड़क हादसों की बड़ी वजह : एसपी

Giridih : सड़क हादसो को कम करने और घायलों के इलाज के प्रति जागरूकता पैदा किए जाने को लेकर टीएमटी कंपनी टफकॉन स्टील और गिरिडीह पुलिस ने नगर भवन में गुरुवार को एक सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार में एसपी अमित रेनू, जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव सौरभ गौतम, डीएसपी संजय राणा, भाजपा नेत्री विनिता कुमारी, साउथ एशिया रिस्पॉन्स टीम के अधिकारी रवि कुमार, गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. [caption id="attachment_556733" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SEMINAR-PUBLIC-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सेमिनार में शामिल प्रतिनिधि व ज़िले के विभिन्न स्कूलों के छात्र[/caption] सेमिनार में सड़क सुरक्षा के साथ-साथ हादसे में जख्मी हुए लोगो के प्राथमिक उपचार पर भी खास जानकारी दी गई. बताया गया कि अब नियम बदले गए है. हादसे में घायल लोगो को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुलिस और कानून की पेचिदगियों का सामना नहीं करना होगा. एसपी अमित रेनू ने कहा कि युवा बगैर हेलमेट के ही जिस तरह से बाइक चलाते है. वो बेहद खतरनाक है. चार पहिया वाहनों में भी बगैर सीट बेल्ट लगाए ही लोग ड्राइविंग कर रहे हैं. इन कारणों से सड़क हादसे भी तेजी से बढ़ रहे है. डालसा सचिव सौरभ गौतम ने सड़क हादसे को लेकर कानूनी पहलू पर जानकारी दी और कहा कि किसी भी हादसे में जान गवाने वालो के लिए अलग-अलग सेक्शन में मुआवजा देने का प्रावधान है. यह">https://lagatar.in/giridih-locks-hanging-in-community-toilets-built-at-a-cost-of-lakhs/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लाखों की लागत से तैयार सामुदायिक शौचालयों में लटक रहे ताले [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही