Search

 
 
 

गिरिडीह : 407 वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दामोदरडीह के पास एनएच-114 ए पर 407 वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा गांव निवासी रसका सोरेन के 26 वर्षीय पुत्र निहाल सोरेन के रूप में हुई है. निहाल सोरेन अपने गांव से गिरिडीह जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही 407 वाहन की चेपट में आने से मौत हो गई. 407 वाहन चालक घटनास्थल पर गाड़ी को खड़ा छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसे तलाश रही है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बेंगाबाद थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. खबर पाकर पुलिस घटनस्थल पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस 407 वाहन और बाइक जब्त कर थाना ले आई. यह जानकारी बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=354671&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही