Search

गिरिडीह : कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

डुमरी रोड में जामतारा के पास हादसा, घायल धनबाद के अस्पताल में भर्ती

Dumri (Giridih) : डुमरी-गिरिडीह पथ पर जामतारा के पास 18 सितंबर सोमवार की रात तेज रात स्वीफ्ट कार व बाइक के बीच टक्कर में बाइक के पीछे बैठे युवक राजेश कुमार शर्मा की मौत हो गई. वह जामतारा पंचायत के करिहारी निवासी सोहन मिस्री का पुत्र था. जबकि बाइक चालक बढ़ई टोला निवासी छोटी मिस्त्री का पुत्र विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डुमरी पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. बताया गया कि दोनो युवक बाइक से डुमरी से जामतारा की ओर जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही स्वीफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी. मृत युवक राजेश की शादी ढाई साल पहले ही हुई थी. उसकी एक वर्ष की बेटी है. मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश को स्वीफ्ट कार में बैठे लोगों ने अपने एक अन्य वाहन अल्टो से सीधे  एसएनएमसीएच धनबाद भेजा, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अल्टो व स्वीफ्ट में सवार दोनों  युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">गिरिडीह

: भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp