Search

 
 
 

गिरिडीह: हाइवा की चपेट में आ कर बाइक सवार युवक की मौत

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर के गगनपुर के पास हाइवा की चपेट में आ कर बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के फुल्ची पहरदाहा गांव निवासी मो मिनसर के 22 वर्षीय पुत्र मो सोहेल के रूप में हुई है. सोहेल राज मिस्त्री का काम करता था. 5 जुलाई की देर शाम वह एक सहयोगी के साथ गिरिडीह शहर से काम कर वापस घर लौट रहा था. तभी गगनपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा (जेएच 16 ए _6847) की चपेट में आ गया. उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि उसका सहयोगी मो बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया. मो बबलू गांडेय थाना क्षेत्र के रकशकुटो गांव का निवासी है. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. परिजनों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर जमकर हंगामा भी किया. नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें: जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-complaint-against-irfan-ansari-in-special-court/">जामताड़ा:

इरफान अंसारी के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में शिकायत [wpse_comments_template]       ">https://lagatar.in/jamtara-complaint-against-irfan-ansari-in-special-court/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही