Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

 
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पटना-बल्हारा मुख्य मार्ग पर पंडरिया गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बादीडीह पंचायत के नावाडीह निवासी गोविंद कुमार व प्रवीण कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर बादीडीह में मुखिया से कागज पर हस्ताक्षर करवाने जा रहे थे. पंडरिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को 108 एंबुलेंस से गावां सीएचसी भेजा गया, जहां डॉ. हबीबुल्लाह ने गोविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रवीण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंचे और शव को उठाकर थाना मोड़ लेजाकर सड़क जाम कर दी. सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. गावां सीओ अविनाश रंजन व थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर कर सड़क जाम हटाया. समाचार लिखे जाने तक मुआवाजा को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-training-given-to-police-officers-in-maithon-to-curb-cyber-crime/">धनबाद

: साइबर अपराध पर अंकुश को मैथन में पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही