पुलिस ने वाहन को किया जब्त, ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़ा
Giridih : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका में 27 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के जेब से बरामद पहचान पत्र के अनुसार मृतक का नाम पुटून मिस्त्री है. वह पलामू जिले के कौडिया गांव का निवासी था. बताया जाता है कि वह बाइक से बरकठ्ठा की ओर जा रहा था कि अज्ञात ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई. घटना के बाद जीटी रोड पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, इससे एक लेन पर आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा. इधर घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके साथ बाइक को भी जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जाता है कि इस घटना के बाद ट्रेलर चालक बरकट्ठा की ओर भाग रहा था, इसी दौरान ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-dead-body-of-deranged-woman-found-in-pond/">यहभी पढ़ें: देवघर : तालाब में मिला विक्षिप्त महिला का शव [wpse_comments_template]
Leave a Comment