Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 
Giridih : गिरिडीह जिले के चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक युवक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के लछुडीह गांव निवासी ताज हसन अंसारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घायल अंसारुल अंसारी (32 वर्ष) को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक से देवरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ गांव से अपने घर लछुडीह लौट रहे थे. तभी नेकपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें देवरी सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक ताज हसन अंसारी को मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर ताज हसन के परिजन सीएचसी पहुंचे. शव देख सभी दहाड़ मारकर रो पड़े. वहीं देवरी थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया. यह भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/doors-are-always-open-for-nitish-lalus-statement-raises-political-temperature-in-bihar/">नीतीश

के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, लालू के बयान का बिहार का सियासी पारा बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही