Search

गिरिडीहः बागोडीह मोड़ पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह मोड़ पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के तारा निवासी सत्यम कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, सत्यम कुमार एक शोरूम से बाइक लेकर दूसरे शोरूम में पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान बागोडीह मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक युवक समेत बाइक को करीब 15 मीटर तक घसीटता चला गया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा  रही है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बागोडीह मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp