Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय के समीप ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

 
Gandeya (Giridih) : गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर बाबा केनारीनाथ धाम मंदिर के समीप बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत  युवक की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेड़वा गांव निवासी बालेश्वर किस्कु (20 वर्ष) के रूप में हुई. ताराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार पंडित ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे. इधर, गुस्साये ग्रामीणों ने परिजनों के साथ गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी सह अहिल्यापुर थाना प्रभारी कैलाश महतो ने घटनास्थल पहुंचकर सड़क जाम हटाने में जुट गए. आसपास के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटा बाद सड़क जाम हटाया गया. इसके बाद ताराटांड़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार पंडित ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही