Search

गिरिडीहः सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार शाम बागोडीह चौक से सरंडा रोड स्थित सरकी टोला में संत जेवियर्स स्कूल के पास हुई.

 

मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव निवासी गोवर्धन विश्कर्मा के रूप में हुई. वहीं, घायल युवक का नाम मोती विश्कर्मा है. उसकी हालत चिंताजनक है. बताया गया कि गोवर्धन विश्कर्मा की बहन की शादी शुक्रवार को ही थी. घर में तैयारियां चल रही थीं. हादसे की सूचना मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

 

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन विश्कर्मा मोटरसाइकिल से सरिया बाजार जा रहे थे. सरकी टोला स्थित संत जेवियर्स स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में गोवर्धन विश्कर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोती विश्कर्मा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp