Search

गिरिडीह : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती मनी

बीडीओ ने `भारत रत्न` नेल्सन मंडेला की जीवनी पर डाला प्रकाश
Jamua/Giridih : जमुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय दुम्मा में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 105 वीँ जयंती मनाई गई. मुख्य अतिथि बीडीओ अशोक कुमार ने इस अवसर पर केक काटा. नेल्सन मंडेला के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बीडीओ ने कहा कि मंडेला अंतर्राष्ट्रीय नेता थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति के खिलाफ संघर्ष किया और राष्ट्रपति बनते ही 1994 में रंगभेद की नीति को समाप्त कर दिया. वह अश्वेत नेता थे जिन्होंने 27साल से ज्यादा जीवन जेल में बिताया था. उनके साहस, त्याग और संघर्ष के लिए उन्हें 1990 में भारत सरकार के द्वारा भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान `भारत रत्न` प्रदान किया गया. उन्हें 1993 में शांति का नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया था. प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने कहा कि नेल्सन मंडेला का जन्म आज ही के दिन 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था. वह एक महामानव थे जिन्होंने श्वेत और अश्वेत के बीच के अंतर को खत्म कर दिया था. छात्रा नेहा कुमारी ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में चरणजीत कुमार, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, शलेन्द्र कुमार, बीरेंद्र तुरी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी आदि थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=703260&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हेमंत सरकार में केंद्र की योजनाओं का ठीक से नहीं हो रहा काम- मरांडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp