Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा की मनाई गई जयंती

Giridih :  जिला कांग्रेस कार्यालय में 4 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी नरेंद्र सिन्हा "छोटन" की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने उनकी तस्वीर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य को याद किया. प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य अविस्मरणीय है. जरूतमंदों को अनाज उपलब्ध कराना, दूर दराज में फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने समेत गिरिडीह होकर गुजरने वाले राहगीरों की उन्होंने सहायता की. सेवा कार्य के कारण उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया. सेवा कार्य वे अकेले नहीं करते थे, उनका पूरा परिवार इसमें हाथ बंटाता था. उनकी जयंती के अवसर पर उनके सेवा कार्य को याद करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. [caption id="attachment_598915" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/food-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> जरूरतमंदों को भोजन कराते परिजन[/caption] श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, वरिष्ठ नेता मदन विश्वकर्मा, अंजनी सिन्हा, विकास सिन्हा, आयुष सिन्हा, आनंद कुमार वर्मा, संतोष राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. हसनैन, राजा अंसारी, अभिषेक सिंह, अमित सिन्हा, दीपक सिन्हा, विनीत भास्कर समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे. श्रद्धांजलि देने के बाद रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह द्वारा संचालित प्यार बांटते चलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नरेंद्र सिन्हा परिवार की ओर से जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी. परिवार के लोगों ने भी जरूपतमंदों को भोजन कराया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=598773&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखे हुई नम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही