Search

 
 
 

गिरिडीह : ढ़िबरा बंद होने के ख़िलाफ़ भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

 
Giridih : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के क्षेत्र को टारगेट कर ढिबरा बंद करने के विरोध में भाजपाइयों ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. तीसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर भाजपा के तीसरी और चंदौरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन कर नारेबाज़ी की. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन व उनके सहयोगी खुद अवैध खनन मामले में फंसे हुए हैं. इसलिए बाबूलाल मरांडी के क्षेत्र को टारगेट कर अबरख बंद करवा दिया गया. जिससे गरीब मजदूर आज भूखों मरने की स्थिति में हैं. कहा कि सरकार की ये दोहरी नीति क्षेत्र में कारगर साबित नहीं होगी. मनोज यादव ने 20 सितंबर को आयोजित भाकपा माले के कार्यक्रम को राजनीतिक रोटी सेकने का जरिया बताया. कहा कि भाकपा माले खुद हेमंत सरकार की सहयोगी है. ढिबरा बंद होने से उन्हें तकलीफ होती तो उनके विधायक सदन के अंदर आवाज़ उठाते. मौके पर किशोर यादव, उदय साहू, सुनील शर्मा, नरेश यादव, प्रकाश पासवान, कुणाल सिंह, सुनील साहू, कपिल यादव, संदीप शर्मा, रामचंद्र यादव, हरिहर शर्मा, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-due-to-the-strike-of-the-sweepers-garbage-piled-up-in-the-city/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में लगा कूड़े का ढ़ेर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही