Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजु कुमारी ने जमुआ में चलाया जनसंपर्क अभियान

 

Jamua (Giridih) : जमुआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजु कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने समर्थकों के साथ तरडीहा, पांडेडीह, सोहागढ़, नारोंबाद, डुमरडीहा, भीखोडीह, प्रतापपुर, कंदाजोर, टीकामघा, खरगडीहा, चकमजों, बदडीहा-2, मघाकला, हरला, चितरडीह समेत दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से वोट मांगा. जनता से कहा कि यह चुनाव हम नहीं जमुआ विधान सभा क्षेत्र की आम जनता लड़ रही है. उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि इस बार जमुआ की जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है. अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा. इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह,युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, अनिल महथा, भूदेव सिंह,संदीप वर्मा, लुटन महतो, अशोक हाजरा, दरोगी सिंह, कृष्णा सिंह,मनोज यादव, आशुतोष वर्मा, पप्पू वर्मा, रोहित कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/eastern-region-inter-university-womens-hockey-ranchi-defeated-purvanchal-in-the-semi-finals/">पूर्वी

क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी : सेमीफाइनल में रांची ने पूर्वांचल को हराया

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही