Search

 
 
 

गिरिडीह : बीजेपी किसी से भेदभाव नहीं बरतती- राधा मोहन

 
Giridih : बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि प्रशिक्षण शिविर में राजनीतिक विषयों के साथ-साथ वैचारिक मूल्यों पर भी चर्चा होती है. बीजेपी अनुशासित राजनीतिक पार्टी है, किसी से भेदभाव नहीं बरतती. बीजेपी मूल्यों से समझौता कभी नहीं करती. राधा मोहन सिंह जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में आयोजित बीजेपी के तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए हुए हैं. प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से उक्त बातें कही. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से कहा कि हर महीने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण संचार माध्यमों के जरिए किया जाता है. 28 अगस्त को मन की बात में पीएम मोदी ने गिरिडीह समेत अन्य जिलों की भी चर्चा की है. हेमंत सोरेन सरकार के बारे में बाबूलाल ने कहा कि यह सरकार सभी मोर्चे पर विफल है. इस सरकार से राज्य की जनता निराश है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सांस्कृतिक विचारधारा और व्यावहारिक विचारधारा पर संवाद करने को लेकर बुलाई गई है. शिविर का समापन 29 अगस्त को होगा. 28 अगस्त को शिविर का दूसरा दिन था. शिविर में कुल 15 सत्रों में विविध विषयों पर चर्चा की जा रही है. मौके पर पीएन सिंह, लक्ष्मण स्वर्णकार, निर्भय शहाबादी, नागेंद्र महतो, सुचिता सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=402740&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली साइकिल रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही