Search

गिरिडीह : चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, नेता कर रहे धड़ाधड़ दौरा

वसुंधरा राजे सिंधिया लौटीं, अब आ रहे जेपी नड्डा
Giridih : लोकसभा चुनाव में अपना झंडा बुलंद रखने के लिए भाजपा ने कसरत तेज कर दी है. खासकर गिरिडीह के उन सीटों पर जहां पार्टी को मुकम्मल सफलता नहीं मिली थी, वहां अभी से ही पार्टी नेताओं की धमाचौकड़ी तेज हो गई है. पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया अभी दो दिन पहले इस क्षेत्र का दौरा कर वापस लौटीं हैं और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान में आने की खबर है.

कार्यक्रम का स्थल वहां, जहां नहीं मिली थी सफलता

मालूम हो कि कोडरमा व गिरिडीह भाजपा तथा उसके सहयोगी दल आजसू के कब्जे में है. विगत चुनाव में बड़े अंतर से जीत के बाद भी भाजपा इन सीटों पर सहमी लग रही है. यही कारण है कि चुनावी तैयारी में जुटी पार्टी बड़े नेताओं का कार्यक्रम उसी विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र में आयोजित कर रही है जहां पिछले विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिली थी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री बगोदर व गांडेय में सभा कर मोदी सरकार का गुणगान कर लौटी हैं तो अब 22 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गिरिडीह के झंडा मैदान में मोदी की उपलब्धियों का बखान करने आ रहे हैं.  

जयप्रकाश वर्मा के पाला बदलने से बढ़ी परेशानी

पार्टी सूत्र की मानें तो पिछले विधानसभा चुनाव में हार चुकी सीटों पर भाजपा का निशाना है. 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को गिरिडीह, गांडेय और बगोदर में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इसके पूर्व के चुनाव में तीनों सीट पर भाजपा का कब्जा था. बगोदर में नागेंद्र महतो, गांडेय में प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा व गिरिडीह में निर्भय शाहाबादी भाजपाई विधायक थे. पर श्री बर्मा फिलहाल झामुमो के पाले में आकर भाजपा के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं. बगोदर और गांडे विधानसभा क्षेत्र कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. इस कारण कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व पूर्व सांसद बाबूलाल मरांडी की इन क्षेत्रों पर खास नजर है. बहरहाल भाजपा की यह कवायद आने वाले समय में क्या गुल खिलाएगी यह समय के गर्त में है.   यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671526&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : सरकारी निर्देश को ठेंगा दिखाते खुले मिले निजी स्कूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//