Search

 
 
 

गिरिडीह : संकल्प यात्रा को सफल बनाने में भाजपा ने झोंकी ताकत

 
प्रखंड स्तरीय बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर हुई चर्चा
Dhanwar (Giridih). : आगामी 6 सितंबर को राजधनवार में आयोजित संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने की. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल, धनवार सांसद प्रतिनिधि उदयसिंह आदि उपस्थित थे. बैठक में संकल्प यात्रा को सफल बनाने की पंचायत वार प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई. कहा गया कि संकल्प यात्रा में भारी संख्या में लोगों का जुटान करना है. लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा देशहित में कार्य करती है. भाजपा शासन में सभी जाति-वर्ग की महिला व किसानों का सम्मान बढ़ा है. तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय एक रुपया में पचास लाख तक की जमीन की रजिस्ट्री होती थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सरकार ने यह महत्वपूर्ण योजना बंद कर दी. यह सरकार महिला के उत्थान और किसान विरोधी सोच वाली पार्टी है. बैठक में भाजपा के कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736814&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को पहुंची रैफ की बटालियन, किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही