Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपा देश को तोड़ने की रच रही साजिश- दीनबंधु

 
Giridih : युवा कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को जमुआ प्रखंड के कसीयाटोला में यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है. महंगाई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. महंगाई से जनता त्रस्त हैं. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. भाजपा हिंदू व मुस्लिम की राजनीति कर देश को तोड़ने की साजिश रच रही है. भाजपा की गंदी मानसिकता के खिलाफ युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है. युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली से जनता त्रस्त हैं. 2014 में महंगाई और बेरोजगारी का राग अलाप कर भाजपा सत्ता में आई. भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि देश के नागरिक कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है. मौके पर कई युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के भूपेश कुमार, पुरुषोत्तम चौधरी, अहमद रजा, प्रमोद कुमार, निरंजन तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=443897&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने शहर के दर्जनों छठ घाटों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही