Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में भाजपा ने चलाया चलो गांव की ओर अभियान

 
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड की माल्डा पंचायत के पाण्डेयडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलो गांव की ओर अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संयोजक अमरदीप निराला ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की. वहीं, झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार ने झारखंड को रसातल में धकेल दिया. रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया गया. युवाओं का भविष्य अंधकार में है. उन्होंने ग्रामीणों से लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की. अभियान में नवरत्न तिवारी, सदानन्द पंडित, नारायण पाण्डेय, राजेंद्र पांडेय, सुधाकर साव, छोटेलाल पांडेय, रामचंद्र पंडित, मनोज पाण्डेय, झरि पंडित, दिवाली साव, होरिल पंडित, आदित्य पाण्डेय, बाबूलाल पाण्डेय, दुखी यादव, बिकी साव, गुड़क पंडित, रामकिसुन पंडित आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-met-kalpana-soren-said-will-unitedly-continue-the-fight-for-justice/">राहुल

गांधी ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात, कहा- एकजुट होकर जारी रखेंगे न्याय की लड़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही