Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपा नेता बाबुल गुप्ता का निधन, लंबे समय से बीमार थे

 
Giridih : गिरिडीह के वरिष्ठ भाजपा नेता बाबुल गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया. 80 वर्षीय बाबुल गुप्ता ने बरवाडीह स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे. बाबुल गुप्ता जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े हुए थे. ज़ब गिरिडीह में भाजपा का संगठन उतना मजबूत नहीं था, तब उन्होंने भाजपा का झंडा उठाया और काफी चर्चे में रहे. पार्टी में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता था. उनके निधन की खबर फैलते ही मध्यदेशीय वैश्य समाज में शोक की लहर दौड़ गई. समाज के लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है. समाज के प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार ने कहा कि बाबुल गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही मध्यदेशीय वैश्य समाज के गिरिडीह के अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनके निधन पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, संजीत सिंह पप्पू, समाज के जीतेंद्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास गुप्ता, रवि गुप्ता, निशांत गुप्ता, जयदेव गुप्ता, रिशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, चंदन गुप्ता, मनीषा नारायण साह आदि ने शोक व्यक्त किया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-arrested/">गिरिडीह

: विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही