Search

 
 
 

गिरिडीह : BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, पैसे के लेनदेन के विवाद में की गयी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

 
Giridih :    गिरिडीह पुलिस ने बीजेपी नेता अनिल यादव हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. अनिल यादव की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में की गयी थी. एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं हत्या में प्रत्युक्त भुजाली और कार को बरामद कर लिया है. इधर अनिल यादव हत्याकांड के विरोध में आक्रोशितों ने आज दूसरे दिन बुधवार की सुबह भी सड़क जाम कर दी है.

आक्रोशित लोगों ने की थी सड़क जाम

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम बीजेपी अनिल यादव का शव पीरटांड थाना इलाके के पालगंज-खेताडाबर सड़क पर खुखरा मोड के पास एक बोरे में बरामद हुआ था. अनिल यादव की हत्या कही और की गयी थी और शव को कार से लाकर वहां फेंका गया था. इस घटना से नाराज लोगों ने मंगलवार की रात को दस बजे नगर थाना इलाके के टावर चौक के पास जाम कर दी थी. इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता नुनुलाल मरांडी, चुन्नूकांत समेत कई लोग शामिल रहे. अनिल यादव पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर 28 नंबर गली के रहने वाले थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही