Search

 
 
 

गिरिडीह : बीजेपी नेताओं ने मनाई लोकनायक की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 
Giridih : बीजेपी नेताओं ने 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती मनाई. जेपी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि लोकनायक विभिन्न आंदोलनों के अगुवा थे. जुल्म के खिलाफ वे जीवनपर्यंत लड़े. कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय ने कहा कि बिहार की धरती लोकनायक के आंदोलनों के लिए जानी जाती है. उनकी जयंती के अवसर पर बीजेपी नेताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि लोकनायक संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे. वे हम सभी के आदर्श हैं. माल्यार्पण करने वालों में बीजेपी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, चुन्नूकांत, शिवपूजन राम, दिलीप वर्मा, कामेश्वर पासवान, यदुनंदन पाठक, अनूप सिन्हा, संजीत सिंह समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=441489&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी बीजेपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही