Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने बांटे कंबल

Giridih : जिले के कई प्रखंडों में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर कही केक काटा गया तो कही कंबल का वितरण किया गया. सदर प्रखंड के पूर्वी और मध्य भाग मंडल में बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने जरूतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया. सदर प्रखंड के पूर्वी मंडल के पिपराटांड और मध्य भाग के बनियाडीह गांधी नगर में कंबल का वितरण किया गया. मौके पर सुरेश साव ने कहा कि पूरे राज्य की जनता अपने लोकप्रिय नेता का जन्मदिन मना रही है. सभी लोग उनके दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं. इसके पूर्व गावां प्रखंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर श्रीराम यादव, मनोज सिंह, विशाल पांडेय, पवन सिंह, राजेंद्र चौधरी, विजय यादव, दिलीप पांडेय, राजकुमार सिंह, राजेश जायसवाल, नागेश्वर दास, मनोज कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-gurujis-birthday-celebrated-in-jmm-district-office/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो ज़िला कार्यालय में मनाया गया गुरुजी का जन्मदिन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही