Search

 
 
 

गिरिडीह : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधरोपण

 
Giridih : भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत 24 सितंबर को ज़िले में कई स्थानों पर पौधारोपण किया. पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने बताया कि खुखरा शिव मंदिर, कॉलेज प्रांगण सहित ब्रहमोरिया में विभिन्न जगहों पर सैकड़ों पौधरोपण किया गया. बताया कि पिछड़ी जाति मोर्चा की जिला ईकाई ने पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा पंचायत अंतर्गत भाजपा के जनसंघ काल से जुड़े बिंदेश्वरी पांडे के घर के पास निर्मित मंदिर के पास व पंचायत की मुखिया सुनैना पाठक के घर पर और गिरिडीह प्रखंड भाजपा के मध्य भाग ब्रह्ममोरिया में बजरंगबली मंदिर के पास जल को संग्रहित करने के उपायों पर चर्चा की गई. मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीबों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता पीरटांड़ प्रखंड पिछड़ा जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कैलाश बर्णवाल ने की. कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी जिला उपाध्यक्ष रंजीत बर्णवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता, पीरटांड़  भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,  महामंत्री अरविंद बरण्वाल, महामंत्री संतोष राणा, पीरटांड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र रायसहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-education-minister-and-mla-honored-in-gratitude-ceremony/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आभार समारोह में शिक्षा मंत्री एवं विधायक किए गए सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही