Search

 
 
 

गिरिडीह : जयंती पर  भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

 
डॉ मुखर्जी दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे : शाहाबादी  
Giridih : भाजपा ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि वे दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने भारत के इतिहास को बदलने की कांग्रेस की योजना का विरोध किया था. वे कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए अपना इस्तीफा दे दिए थे. उन्होंने भारत की सनातनी परंपरा, भौगोलिक बदलाव पर प्रहार करने वाले लोगों से लड़ाई लड़ने को जनसंघ की स्थापना की. डॉ मुखर्जी ने "एक देश, दो विधान-दो निशान नहीं चलेगा", का नारा दिया था.  इससे नाराज तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया, जहां उन्हें असहाय यातनाएं दी गई, जिससे उनकी जेल में ही मृत्यु हो गई. इसलिए इनकी मृत्यु को भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाती है. ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि इन महापुरुषों के त्याग, बलिदान और समर्पण की बदौलत ही भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है. आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. कार्यक्रम में सुभाष चंद्र सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, दिलीप वर्मा, हरमिंदर सिंह बाग्गा, अनूप सिन्हा, विजय सिंह, अशोक सिंह, मोती लाल उपाध्याय, रंजन सिन्हा, पवन शर्मा, गोबिंद तुरी, प्रकाश दास, सरयू मंडल, अमित पासवान, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र वर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, इनोद साव, सुरेश गुप्ता, नीलू सिन्हा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690258&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बिजली तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही