Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल की संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई

 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनाई जनसभा की रणनीति
Ganwa (Giridih). : आगामी 6 सितंबर को स्थानीय डोरंडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-सह-पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन व संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी कड़ी में 22 अगस्त को भाजपा कार्यालय में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें गावां प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया. मौके पर आनन्दी यादव ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में डोरंडा दुर्गा मण्डप से संकल्प यात्रा निकाली जाएगी. कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है. किसान विरोधी व मजदूर विरोधी हेमंत सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है. उन्होंने कहा कि लूट-खसोट करने वाली सरकार से किसी का भला नहीं हो सकता है. मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, सरयू पासवान, जयप्रकाश राम, श्रीराम यादव, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, कांग्रेस यादव, योगेंद्र प्रसाद, अरविंद गुप्ता, विजय यादव, राजकुमार यादव, देवनंदन सिन्हा, सौदागर साव, राजेन्द्र चौधरी, बबलू शाहा, दिनेश राजवंशी, अनिरुद्ध यादव, विशाल राणा, दिलीप बरनवाल, श्रवण साव, अमरदीप निराला, आनंदी यादव, सागर साव, राजेश तुरी, बबलू साव, सुनील यादव व विजय मोदी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736814&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को पहुंची रैफ की बटालियन, किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही