Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपाइयों ने सुना किसान सम्मान निधि पर पीएम मोदी का भाषण

 

इफको ने किसान सभा भंडार में की लाइव प्रसारण की व्यवस्था

Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर में थे. उन्होंने अपने संबोधन में किसान सम्मान निधि पर विस्तार से चर्चा की. गिरिडीह के बस स्टैंड रोड स्थित किसान मां काली खाद बीज भंडार के समीप प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया. गिरिडीह नगर भाजपा अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में शहर के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व किसानों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना. लाइव प्रसाराण की व्यवस्था इफको की ओर से की गई थी. मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, जिला महामंत्री संदीप डगैच, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, दिनेश यादव, सुनील पासवान, विनय सिंह, संजीत सिंह, सिकु सिन्हा, रंजीत सिंह, रंजन सिन्हा, अमर सिन्हा, राजेश जयसवाल, मनोज संघाई, ज्योति शर्मा, संत कुमार लल्लू, नागेश्वर दास, शंकर पंडित, मां काली इंरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सिन्हा,  सुजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही