Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : वंशवाद की नहीं, विकास की बात करती है भाजपा : अन्नपूर्णा देवी

Gawan (Giridih) : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार 11 जून को गावां प्रखंड के तराई, चरकी, नीमाडीह, जमडार, माल्डा व नगवां सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगो की समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने तराई में उच्च विद्यालय, गावां प्रखंड में डिग्री कॉलेज, नया राशन कार्ड बनाने, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन की स्वीकृति जैसी मांगें रखीं. जिसके बाद अन्नपूर्णा देवी ने मौके पर ही बीडीओ महेंद्र रविदास को ज़रूरतमंदों को वृद्धा व विधवा पेंशन की स्वीकृति के लिए ज़रूरी कदम ठाने का निर्देश दिया.

    हेमंत सरकार परिवारवाद की बाढ़ में बह रही : अन्‍नपूर्णा देवी

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो. पार्टी में सदैव देशहित सर्वोपरि है. भाजपा परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है. हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार वंशवाद व परिवारवाद की बाढ़ में बह रही है. [caption id="attachment_664645" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ANNAPURNA-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> ग्रामीणों की समस्या सुनती केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी[/caption] पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांवा और आसपास के हजारों लोग ढिबरा (माइका) पर आश्रित है. लेकिन हेमंत सरकार ने इस क्षेत्र में ढिबरा बंद कर यहां के हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है. हेमंत सोरेन सिर्फ अपनी झोली भरने में व्यस्त हैं. मौके पर श्री राम यादव, चन्द्रशेखर आजाद, आनन्दी यादव, अमरदीप निराला, राजेन्द्र मिस्त्री, अशोक साव, सहदेव साव, लखन राम, अजित राउत प्रकाश पंडित, सुरेंद्र यादव व कॉंग्रेस यादव समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-shastri-nagar-durga-mandap-management-committee-formed/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही