Search

 
 
 

गिरिडीह : मुख्यमंत्री मंईयां योजना से भाजपा बौखलाहट में- झामुमो

 
Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से भाजपा बौखलाहट में है. इसी बौखलाहट में केंद्र सरकार की मंत्री अन्नपूर्णा देवी से लेकर पंचायत स्तर के भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. सिंह सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मंईयां योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. यह देख  विपक्ष लोगों को भ्रम में डाल रहा है. क्योंकि उन्हें जनाआधार खिसकने का डर सता रहा है. बदहवासी में भाजपाई अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. योजना की शुरुआत 3 अगस्त को हुई थी और 11 अगस्त की रात तक पूरे राज्य में 26 लाख महिलाओं की एंट्री हो चुकी है. रक्षाबंधन के दिन राज्य की बहनों को इसकी पहली सौगात मिलेगी. झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ तकनीकी समस्या आई थी, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफलाइन फॉर्म जमा लेने के निर्णय के बाद अब परेशानी दूर हो गई गई है. योजना को सफल बनाने में महागठबंधन के सभी सहयोगियों का सहयोग मिल रहा है. प्रखंडों व पंचायतों में कैंप लगाकर फॉर्म लिया जा रहा है. उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आएं. अपना फार्म जरूर भरें, ताकि आपको योजना का लाभ मिल सके. सरकार ने 50 लाख महिलाओं को  योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा. गिरिडीह में 6 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में ही 5000 पीएम आवास से वंचित हैं. सीसीएल क्षेत्र में एनओसी के अभाव में पीएम आवास का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर जाति-धर्म से ऊपर उठकर राज्य सरकार जब महिलाओं को लाभ देने जा रही है, तो भाजपा बाधक बन रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-bank-friend-shot-by-criminals-during-robbery/">गिरिडीह:

लूटपाट के दौरान बैंक मित्र को अपराधियों ने मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही