Search

 
 
 

गिरिडीह : हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी बीजेपी

 
Giridih : हेमंत सरकार की गलत नितियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी. इसकी घोषणा 10 अक्टूबर को धनवार प्रखंड के डोरंडा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय ने की. कहा कि बालू को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है. आगामी चार नवंबर से प्रखंड कार्यालय और थानों का घेराव किया जाएगा. आंदोलन की शुरुआत गावां प्रखंड मुख्यालय से होगी. अगुवाई पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सीएम बाबूलाल मरांडी करेंगे. बीजेपी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. आंदोलन छेड़कर आम जनता को राज्य सरकार की विफलता से अवगत कराया जाएगा. मौके पर प्रद्युम्न वर्मा, लक्ष्मण सिंह, दिलीप वर्मा, अजय रंजन, रामचंद्र ठाकुर, उदय सिंह, कृष्णदेव रजक, पवन साव, संजीत राम समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=441065&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही