Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बीजेपी की महिला नेता ने समर्थकों के साथ देखी द केरल स्टोरी फिल्म

Giridih : बीजेपी की महिला नेता शालिनी वैश्कियार ने 10 मई को सैकड़ों महिला समर्थकों के साथ द केरल स्टोरी फिल्म देखी. सभी फिल्म देखने गले में भगवा गमछा लटकाकर पहुंची थी. सिनेमा देखने के बाद शालिनी ने कहा कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली व बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है? किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. यह फिल्म धर्मांतरण और आतंकवाद के विरूद्ध लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है. परिवार में संस्कार निर्माण का आधार महिलाएं होती हैं. घर गृहस्थी संभाल रही महिलाओं समेत युवतियों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. उन्होंने इस फिल्म को उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की तर्ज पर झारखण्ड में भी टैक्स फ्री करने की मांग हेमंत सरकार से की है. मौके पर डॉ. पुष्पा सिन्हा, प्रो. आरती वर्मा, सोना प्रकाश, संगीता वैश्कियार, लक्ष्मी पांडे, रूबी गुप्ता, पुष्पा वर्मा, प्रिया, ललिता बर्णवाल, मंजु साहू, सीमा साहू, सीमा बर्णवाल, रेखा टारको, रश्मि टारको समेत अन्य महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632255&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन महिला सहित 8 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही