Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने काटा केक

Giridih : गिरिडीह शहर के बरगंडा में शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं. बीजेपी नेता चुन्नूकांत ने कहा कि सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य के सर्वमान्य नेता हैं. वे पूरे राज्य की जनता के बीच लोकप्रिय हैं. सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है. बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी ने कहा कि बाबूलाल सरल स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण जनता में अधिक लोकप्रिय हैं. नके नेतृत्व में भाजपा संगठन का विस्तार हुआ है.  मरांडी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सुभाष सिन्हा, मनोज सिंह, महेंद्र कर्मा, महेश राम, राहुल राज, शिवपूजन राम, प्रवीण राम, विवेश जालान, संजीत सिंह, नवनीत सिंह, अजय राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-students-were-celebrating-pen-day-shameful-act-of-the-principal-students-were-made-to-take-off-their-shirts/">धनबाद

: पेन डे मना रही थीं छात्राएं, प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की उतरवाई शर्ट
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही