Search

गिरिडीह : पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड को यादगार बनाने में जुटे भाजपाई

Giridih : पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड का रेडियो पर प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा. इसे यादगार बनाने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग जगहों में निर्धारित जगह बनाकर सुनने की तैयारी चल रही है. भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा क्षेत्र के तिसरी प्रखंड के मनसाडीह पंचायत स्थित बूथ नंबर 107 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण सुनेंगे. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय जमुआ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 330 और 331 पर प्रसारण सुनेंगे. जिला अध्यक्ष महादेव दुबे जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी पंचायत के बूथ नंबर 160 पर और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा जमुआ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 169 पर मन की बात सुनेंगे. वहीं पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी अपने आवासीय कार्यालय में प्रसारण सुनेंगे. पूर्व विधायक नागेंद्र महतो बगोदर विधानसभा क्षेत्र के खेतको में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह पंचायत में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव धरियाडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रसारण सुनेंगे. किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लेदा पंचायत में बूथ नंबर 6 पर, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक गांडेय में, पूर्व मेयर मेयर सुनील पासवान शीतलपुर में, पूर्व उपमेयर प्रकाश राम बरगंडा में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत मधुबन में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू निमियाघाट, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह फॉरेस्ट ऑफिस, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच जालान धर्मशाला में, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा नवडीहा में, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान गिरिडीह नगर कार्यालय में, जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद पीरटांड़ में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय शर्मा घोंसे में, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय तिसरी में और जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बीजेपी नेता छोटेलाल यादव बगोदर में प्रसारण सुनेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622886&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चार थानेदारों का तबादला, जानिए कौन कहां गये [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp