Ganwa (Giridih) : भाजपा की ओर से गावां प्रखंड की खरसान पंचायत के नीमाडीह गांव में रविवार को गांव चलो अभियान चलाया गया. अभियान के तहत नीमाडीह में कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम संयोजक अमरदीप निराला ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की ओर से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है. इसमें प्रवासी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया. इस दौरान गावां प्रखंड के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. अभियान में अशोक साव, गोलू यादव, मुनेश्वरी देवी, मीणा देवी, देवंती देवी, भरत सिंह, बूढ़े सिंह, डोमन सिंह, वीरेंद्र राय, विनोद सिंह, जीतेंद्र कुमार, रंजीत साव, पवन यादव, संजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-guarantee-is-a-guarantee-of-unemployment-priyanka-gandhi-attacks/">पीएम
मोदी की गारंटी बेरोजगारी की गारंटी है : प्रियंका गांधी ने हमला बोला [wpse_comments_template]
मोदी की गारंटी बेरोजगारी की गारंटी है : प्रियंका गांधी ने हमला बोला [wpse_comments_template]
Leave a Comment