Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 2024 के लिए भाजपा कार्यकर्ता कस लें कमर : अन्नपूर्णा देवी

Giridih : पंचबा के हरिचक स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार 18 मई को गिरिडीह जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शामिल केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोकारो विधायक विरंची नारायण समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया. [caption id="attachment_641419" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BJP-GIRIDIH-KARYAKARTA-300x119.jpg"

alt="" width="300" height="119" /> बैठक में शामिल भाजपा नेता व कार्यकर्ता[/caption] बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता अब खुद को 2024 के लिए समर्पित कर चुके है. पीएम मोदी को तीसरी बार केन्द्र की सत्ता सौंपनी है. इसके लिए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है. 30 मई को पीएम मोदी नौ साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे है. पार्टी ने तय किया है कि पीएम मोदी द्वारा चलाएं जा रहे योजनाओं की जानकारी एक-एक घर को देनी है. बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि पीएम मोदी के नौ साल का कार्यकाल सिर्फ झांकी है. अभी तो राष्ट्रहित और जनहित में पीएम मोदी को कई और कार्य करने है. कार्यसमिति की बैठक को जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेन्द्र महतो, जिला प्रभारी अमित तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया. बैठक में पार्टी के महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, महिला मोर्चा की संगीता सेठ, शालिनी वैशखियार, पूनम प्रकाश, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, विनय शर्मा, परमेशवर यादव, रंजन सिन्हा, पुरुषोतम राय, निर्भय सिंह, नारायण पांडेय, राजेश जायसवाल, मोती लाल उपाध्याय समेत हजारों कार्यकर्ता इस दौरान बैठक में शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/third-the-people-of-chhatarmar-village-of-lokay-panchayat-are-dependent-on-water-drop-by-drop/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : लोकाय पंचायत के छतरमार गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही